झारखंड के दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र में एक आदिवासी किशोरी के साथ गलत काम का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश और चिंता का माहौल है। पीड़िता की चाची की भूमिका को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

 

जानकारी के अनुसार, किशोरी सोमवार को अपनी चाची के साथ बासुकीनाथ मंदिर में लगे मेले में गई थी। बाजार के दौरान चाची ने एक परिचित युवक को फोन कर बुलाया। युवक मोटरसाइकिल लेकर पहुंचा और तीनों मेले गए। मेले में कुछ घंटे बिताने के बाद लौटते समय सोगरा मोड़ के पास चाची नाश्ता लेने के लिए उतर गईं।

 

आरोप है कि चाची ने किशोरी को यह कहकर युवक के साथ आगे भेज दिया कि वह परिचित है और घर छोड़ देगा। पीड़िता के अनुसार, युवक उसे घर की बजाय सुनसान इलाके की ओर ले गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती की गई। घटना के बाद उसे धमकी भी दी गई ताकि वह किसी को कुछ न बताए।

 

मंगलवार को किशोरी ने जरमुंडी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मेडिकल जांच सहित आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, जिसमें चाची की संभावित भूमिका भी शामिल है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *