सहरसा जिले के महिषी प्रखंड अंतर्गत बलुआहा बाजार में आज एक नए फर्नीचर शोरूम “भारत स्टील फर्नीचर हाउस” का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद लवली आनंद और चर्चित नेता आनंद मोहन सिंह मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। समारोह के दौरान पूरा बाजार क्षेत्र उत्सव के माहौल में नजर आया।
उद्घाटन के बाद अतिथियों ने शोरूम में उपलब्ध विभिन्न आधुनिक डिज़ाइन के फर्नीचर का अवलोकन किया। उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के प्रतिष्ठान खुलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में मिल सकेंगी।
प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर अली केसर ने बताया कि शादी-ब्याह के मौसम को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की शुरुआत की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि मात्र 22 हजार रुपये में शादी का पूरा फर्नीचर सेट उपलब्ध कराया जा रहा है। उनका उद्देश्य है कि आम और मध्यमवर्गीय परिवारों को सस्ते दर पर गुणवत्तापूर्ण फर्नीचर मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि अब क्षेत्र के लोगों को फर्नीचर खरीदने के लिए सहरसा या अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। बलुआहा बाजार में ही आधुनिक और मजबूत फर्नीचर की पूरी रेंज उपलब्ध रहेगी।
नए फर्नीचर शोरूम के खुलने से स्थानीय व्यापार को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। कुल मिलाकर उद्घाटन समारोह उत्साह और जनसमर्थन के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
