सावन में शिवभक्तों के लिए डाक विभाग की खास पहल, विशेष शिविरों में मिलेगा गंगाजल

सावन माह में भगवान शिव की आराधना और कांवर यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच डाक विभाग ने शिवभक्तों की सुविधा के लिए विशेष पहल की है। इस बार बोकारो के चास स्थित गरगा नदी तट और तेलमोच्चो पुल के पास प्रत्येक रविवार को विशेष शिविर लगाकर श्रद्धालुओं को शुद्ध गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा। डाक विभाग का उद्देश्य है कि शिवभक्तों को गंगाजल के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े और उन्हें आसानी से एक ही स्थान पर यह सुविधा मिल सके।

 

Sponsored Advertisement

डाक विभाग की ओर से गंगाजल की कीमत 30 रुपये प्रति बोतल निर्धारित की गई है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इसका लाभ उठा सकें। सावन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक और कांवर यात्रा के लिए निकलते हैं। ऐसे में डाक विभाग की यह व्यवस्था उनके लिए काफी राहत भरी मानी जा रही है।

 

मुख्य डाकघर के मार्केटिंग मैनेजर रामदास कपूर ने बताया कि सावन में गंगाजल की मांग हर साल बढ़ जाती है। इसे देखते हुए इस बार पहले से अधिक मात्रा में गंगाजल मंगवाया गया है। उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु विशेष शिविर तक नहीं पहुंच पाएंगे, वे चास स्थित मुख्य डाकघर से भी निर्धारित मूल्य पर गंगाजल खरीद सकते हैं।

 

डाक विभाग का मानना है कि इस पहल से श्रद्धालुओं को समय की बचत होगी और शुद्ध गंगाजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। सावन के पूरे महीने प्रत्येक रविवार को लगाए जाने वाले इन विशेष शिविरों में पर्याप्त मात्रा में गंगाजल उपलब्ध रहेगा, ताकि किसी भी श्रद्धालु को निराश होकर लौटना न पड़े।

 

डाक विभाग की इस अनूठी पहल को शिवभक्तों ने सराहनीय बताया है। श्रद्धालुओं का कहना है कि इससे उन्हें बिना किसी परेशानी के आसानी से गंगाजल मिल सकेगा और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करना और भी सरल हो जाएगा।

 

संवाददाता: चंदन सिंह

  • Related Posts

    सुपौल DTO कार्यालय में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

    सुपौल। जिला मुख्यालय स्थित जिला परिवहन कार्यालय (DTO) में गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदलाल कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते…

    लोदीपुर थाना निरीक्षण में मिली लापरवाही, थानाध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों का वेतन रोका

    भागलपुर। लोदीपुर थाना के निरीक्षण के दौरान पुलिस के कामकाज और अभिलेखों के संधारण में लापरवाही सामने आने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *