filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 32;

 

भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड अंतर्गत बहादुरपुर गांव स्थित शंकर धाम महादेव स्थान में महाशिवरात्रि के अवसर पर आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और देर रात तक पूजा-अर्चना, जलाभिषेक तथा भक्ति कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

 

मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि इस पावन स्थल पर सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। यही कारण है कि आसपास के गांवों के साथ-साथ दूरदराज इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग भगवान शिव के दर्शन और जल चढ़ाने पहुंचे। दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी।

 

आयोजन से जुड़े राकेश रंजन उर्फ पप्पू भैया ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक रही। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों तथा स्थानीय प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे किसी को असुविधा न हो।

 

महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बारात भी निकाली गई, जो पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी रही। बारात में शामिल श्रद्धालु विभिन्न देवी-देवताओं और पौराणिक पात्रों की वेशभूषा में नजर आए। कोई भगवान शिव, कोई मां पार्वती तो कोई भूत-प्रेत का रूप धारण कर झांकियों की शोभा बढ़ा रहा था। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच निकली यह शिव बारात श्रद्धा और उत्साह का प्रतीक बनी।

 

रात में भव्य जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जहां भक्ति गीतों और कीर्तन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। पूरे आयोजन ने सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का सशक्त संदेश दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *