भागलपुर। शिक्षा के महत्व, उसके प्रचार-प्रसार और सामाजिक स्तर पर शिक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 फरवरी 2026 को दिन के 11 बजे खानकाह पीर दमड़ीया शाह मार्केट, खलीफा बाग भागलपुर में एक ऐतिहासिक तालीमी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं तथा इस संबंध में महत्वपूर्ण बैठकें भी आयोजित की जा चुकी हैं। प्रेस बयान में यह भी जानकारी दी गई कि कार्यक्रम में बिहार के महामहिम राज्यपाल तारिक अनवर के आगमन की संभावना व्यक्त की जा रही है।


इस कॉन्फ्रेंस में देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक इंजीनियर डॉ. अब्दुल कदीर कर्नाटक से मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। बताया गया कि डॉ. कदीर ने देशभर में 111 शिक्षण संस्थानों की स्थापना की है, जहां लगभग 45 हजार छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उनके प्रयासों को देश के उज्ज्वल भविष्य और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


कार्यक्रम में बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मोहम्मद इरशादउल्लाह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा विभिन्न राज्यों से शिक्षाविद, स्थानीय शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति भी भाग लेंगे।


खानकाह पीर दमड़ीया शाह के सज्जादानशीन और इस्लामिक स्कॉलर सैयद शाह फखरे आलम हसन ने बताया कि शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सहयोग से खानकाह द्वारा एक इंटर स्तरीय आवासीय विद्यालय की स्थापना की योजना है। इस विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ दीनी शिक्षा एवं शिष्टाचार का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।


प्रोफेसर डॉ. देव ज्योति मुखर्जी ने कहा कि खानकाह हमेशा से

सामाजिक, शैक्षणिक और नैतिक सहयोग प्रदान करती रही है तथा यहां से शिक्षा, शांति और देश की प्रगति का संदेश दिया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस समाज में शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ करने और शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।


इस अवसर पर मुफ्ती सलमान, डॉ. गुलाम सरवर अशरफी, जैनुल आबिदीन, सैयद हम्माद शाह, जाहिद हलीमी, मुनाजिर हुसैन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *