2026 के आम बजट को लेकर रोशन सिंह धोनी ने केंद्र सरकार की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस बजट में शिक्षा और खेल—दोनों क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो भारत के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगा। शिक्षा क्षेत्र में बजट बढ़ाकर प्रत्येक जिले में बालिकाओं के लिए छात्रावास खोलने, नए विश्वविद्यालयों की स्थापना, विदेश में पढ़ाई के लिए कम ब्याज पर शिक्षा ऋण और तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने जैसे निर्णय अत्यंत प्रशंसनीय हैं।


खेल क्षेत्र को लेकर उन्होंने कहा कि यह समय भारतीय खेलों के लिए स्वर्णिम दौर साबित होगा। सरकार द्वारा खेल उपस्कर निर्माण से जुड़ी कंपनियों को बढ़ावा देने, छोटे खेल उद्योग स्थापित करने और स्पोर्ट्स इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहित करने से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा। इससे भारत खेल सामग्री के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनकर वैश्विक हब की ओर अग्रसर होगा।


उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और एलिट स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही कोचों को आधुनिक प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता मिलेगी। खेल बजट को लगभग 3346 करोड़ से बढ़ाकर 4480 करोड़ रुपये किया गया है, जो करीब 1133 करोड़ की वृद्धि है। खेलो इंडिया, नए खेल विश्वविद्यालय, आधुनिक स्टेडियम, प्रशिक्षण केंद्र और हॉस्टल विकास के प्रावधान इस बजट को ऐतिहासिक बनाते हैं।

By Indradev Kumar

Patrakar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *