भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के बिहार की राजधानी पटना आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। यह कार्यक्रम बिहार भाजपा संगठन के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा विधि प्रकोष्ठ की अहम भूमिका रही।
डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत भाजपा विधि प्रकोष्ठ बिहार के संयोजक श्री विंध्याचल राय ने किया। इस मौके पर विधि प्रकोष्ठ के सह-संयोजक भोला कुमार मंडल, बिहार प्रदेश प्रवक्ता श्री वीरेश प्रसाद मिश्रा, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारी जयप्रकाश यादव व्यास (क्षेत्रीय प्रभारी), बिहार प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी प्रसाद, प्रदेश सह-संयोजक संजय कुमार, मनोज कुमार सिंह, संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ, प्रदेश पदाधिकारी चंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पूरे बिहार से आए अधिवक्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री नितिन नवीन का गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्राम जोशी से भी उनके स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई थी। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया और कहा कि नितिन नवीन का मार्गदर्शन भाजपा विधि प्रकोष्ठ एवं संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्री नितिन नवीन पूर्व में बिहार सरकार में विधि मंत्री रह चुके हैं और उनके पास प्रशासनिक एवं संगठनात्मक कार्यों का लंबा अनुभव है। अब उन्हें भाजपा संगठन द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है, जो पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने, विधि प्रकोष्ठ की सक्रिय भूमिका बढ़ाने और आम लोगों को न्याय दिलाने की दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा जोश और उत्साह देखने को मिला।
