राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाला और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में आयोजित एक शादी समारोह उस वक्त सुर्खियों में आ गया, जब जयमाला के दौरान ऐसा मोड़ आया कि वहां मौजूद मेहमानों से लेकर बाराती तक सब सन्न रह गए। यह पूरा घटनाक्रम अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि पत्रिका.कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

 

बताया जा रहा है कि राजौरी गार्डन में चल रहे इस शादी समारोह में दूल्हा और दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर मौजूद थे। जयमाला की रस्म शुरू होने ही वाली थी, तभी अचानक एक युवक स्टेज पर पहुंच जाता है। युवक को दुल्हन का प्रेमी बताया जा रहा है। स्टेज पर पहुंचते ही युवक सबके सामने घुटनों पर बैठ जाता है और दुल्हन की ओर देखने लगता है। यह दृश्य देखकर समारोह में मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं।

 

सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तब सामने आई, जब दुल्हन भी अचानक घुटनों पर बैठ जाती है और अपने पिता की ओर देखने लगती है। यह संकेत मानो उसके दिल की बात बयां कर रहा था। कुछ ही पलों में दुल्हन के पिता आगे आते हैं और बिना किसी हिचक के बेटी का हाथ उसके प्रेमी के हाथों में सौंप देते हैं। पिता के इस फैसले ने वहां मौजूद हर व्यक्ति को चौंका दिया।

 

इस घटनाक्रम के बाद स्टेज पर खड़े दूल्हे के होश उड़ जाते हैं। बिना कुछ कहे दूल्हा जयमाला की रस्म अधूरी छोड़कर स्टेज से नीचे उतर जाता है और वहां से चला जाता है। वहीं, दुल्हन बनी प्रेमिका अपने प्रेमी से लिपट जाती है। जयमाला के समय शादी में आए इस अप्रत्याशित मोड़ से बाराती और रिश्तेदार भी स्तब्ध रह गए।

 

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर तनवीर रंगरेज नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को लगभग तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, करीब 1600 लोगों ने इसे लाइक किया है, जबकि 400 से ज्यादा लोग इसे शेयर कर चुके हैं। वहीं, सैकड़ों यूजर्स ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स ने इसे पूरी तरह स्क्रिप्टेड और फर्जी बताया है, जबकि कुछ ने इसे समाज और संस्कृति पर हमला करार दिया है। डॉ. योगेश तिवारी नाम के यूजर ने लिखा कि आजकल ऐसे स्क्रिप्टेड वीडियो का चलन बढ़ गया है, जो समाज और संस्कृति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं, ओपी सिंह नाम के यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि इस पूरे घटनाक्रम में अलग-अलग लोगों को अलग-अलग अवॉर्ड दे देने चाहिए।

 

कुछ यूजर्स ने पिता के फैसले को सही ठहराया, तो कुछ ने दूल्हे के सम्मान और भावनाओं पर गहरी चोट बताया। कुल मिलाकर यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहस और चर्चाओं का बड़ा मुद्दा बन गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *