पीएम मोदी की स्व. मां के अपमान पर आक्रोश, काली पट्टी बांध कर मौन मार्च निकाला

बिहपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को बिहपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। रेलवे स्टेशन गोलंबर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व बिहपुर के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र ने किया, जबकि संचालन महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष काजल कुमारी ने किया।

इस मौके पर बेहलर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह कार्यक्रम प्रभारी मनोज यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की तथाकथित “वोटर गुमराह यात्रा” ने राजनीति की सारी मर्यादाएं तोड़ दी हैं। मंच से प्रधानमंत्री मोदी की स्व. मां के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करना न सिर्फ प्रधानमंत्री का बल्कि पूरे 140 करोड़ देशवासियों का अपमान है। यह विपक्ष की हताशा और राजनीतिक गिरावट का चरम है।

भाजपा नेताओं ने स्पष्ट कहा कि राहुल और तेजस्वी चाहे कितनी भी बार माफी मांग लें, बिहार की जनता इस कलंक को नहीं भूलेगी।

पुतला दहन के बाद एनडीए कार्यालय से बिहपुर बाजार तक कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर मौन आक्रोश मार्च निकाला।

इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। प्रमुख रूप से प्रो. गौतम, दिनेश यादव, इ. कुमार गौरव, रूपेश रूप, रंजीत गुप्ता, बाल्मिकी मंडल, ब्रजेश शर्मा नागर, दिलीप सिंह, ब्रजेश चौधरी, दिलीप महतो आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। बिहपुर, नारायणपुर और खरीक प्रखंड से भी महिला कार्यकर्ता विरोध में शामिल हुईं।

अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

समस्तीपुर में प्रेम प्रसंग में लड़की की छोटी बहन के सीने में शिक्षक ने मारी गोली

भागलपुर में आत्मा योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, उप विकास आयुक्त ने योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने के दिए निर्देश

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।


हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *