सहरसा में तीन अंगुल जमीन पर खूनी विवाद: देवर-देवरानी पर ईंट से हमला करने का आरोप, CCTV फुटेज आया सामने

बिहार के सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित पुरानी जेल, वार्ड संख्या-34 में महज तीन अंगुल जमीन को लेकर दो भाइयों के परिवार के बीच हिंसक विवाद का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान देवर-देवरानी पर ईंट से हमला कर पति-पत्नी को घायल करने का आरोप लगाया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मारपीट की घटना कैद होने का दावा किया जा रहा है।

 

घायलों की पहचान नेहा भारती और उनके पति श्रवण गुप्ता के रूप में हुई है। पीड़ित पक्ष ने देवर रवि डीलर और उनकी पत्नी नेहा गुप्ता पर हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

 

Sponsored Advertisement
11:11 Cafe & Restaurant Advertisement

नेहा भारती ने बताया कि परिवार के बीच पहले ही संपत्ति का बंटवारा हो चुका है। चार हिस्सों में हुए बंटवारे के अनुसार तीन हिस्से तीन भाइयों के नाम हैं, जबकि एक हिस्सा सास-ससुर के नाम है। उनका कहना है कि वे अपने हिस्से में मकान का निर्माण करा रहे थे, लेकिन रवि डीलर और उनकी पत्नी लगातार निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे थे।

 

पीड़िता का आरोप है कि रविवार रात जब वह अपनी दीवार के पास खड़ी थीं, तभी रवि डीलर ने उनके सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्होंने यह भी दावा किया कि इससे पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। उनके अनुसार, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसे उन्होंने अपने आरोप के समर्थन में अहम साक्ष्य बताया है।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है।

 

संवाददाता : इन्द्रदेव जी, सहरसा

Related Posts

बेऊर जेल से रिहा हुए तेजप्रताप यादव, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत; सीधे तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव सोमवार को पटना की बेऊर जेल से रिहा हो गए। नीट पेपर लीक मामले को…

सहरसा पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मुस्कान फेज-9 में 103 मोबाइल लौटाए, अब तक 528 खोए फोन मालिकों को किए सुपुर्द

बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत सहरसा पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के नौवें चरण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *