सहरसा जिले में हर साल बाढ़ का संकट आम जनजीवन को प्रभावित करता है। खेत-खलिहान जलमग्न हो जाते हैं, तो वहीं गांवों के घर-आंगन भी पानी में डूब जाते हैं। दशकों से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं निकल पाया है। इसी बीच, सहरसा दौरे पर पहुंचे बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है, जिसे रोका नहीं जा सकता। लेकिन सरकार प्रभावित परिवारों की सहायता और बचाव के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ निर्देश दिया है कि किसी भी हालत में बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने में देरी न हो। राहत शिविरों में भोजन, पशुओं के लिए चारा, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। वहीं, जरुरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर बसाया जाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी परिवार भूखा या बेसहारा न रहे।
किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है जिसने फसल क्षतिपूर्ति कानून लागू किया है। इस कानून के तहत यहां किसानों को फसल बीमा कराने की बाध्यता नहीं है। यदि किसी किसान की फसल बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदा से नष्ट होती है, तो पंचायत स्तर पर कृषि समन्वयक और कृषि सलाहकार की जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें मुआवजा उपलब्ध कराया जाता है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों और आम जनता के साथ मजबूती से खड़ी है। बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए हर आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्रवण कुमार ने कहा कि बाढ़ एक चुनौती है, लेकिन सरकार का प्रयास है कि इस आपदा को अवसर में बदलते हुए प्रभावितों को हर संभव राहत और पुनर्वास मिल सके।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
समस्तीपुर में प्रेम प्रसंग में लड़की की छोटी बहन के सीने में शिक्षक ने मारी गोली
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260
