साल

प्यार जब हद से गुजर जाए तो वह दीवानगी बन जाता है… और कभी-कभी ये दीवानगी डरावनी भी हो सकती है। ऐसा ही कुछ किया था अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाले कार्ल टैंजलर ने, जिसने अपने एकतरफा प्यार में इंसानियत और नैतिकता की सारी सीमाएं पार कर दीं। ये कहानी जितनी हैरान करने वाली है, उतनी ही सच्ची भी।

यह सनसनीखेज मामला है साल 1931 का। कार्ल टैंजलर, एक रेडियोलॉजी टेक्नीशियन था, जो अमेरिका के फ्लोरिडा में एक अस्पताल में काम करता था। वहीं उसकी मुलाकात हुई 22 साल की एक खूबसूरत युवती ऐलेना डे होयोस से, जो टीबी यानी तपेदिक की बीमारी से जूझ रही थी। कार्ल ने दावा किया कि उसे ऐलेना से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। वो उसे अपने सपनों की महिला मान बैठा।

बीमारी के इलाज के दौरान कार्ल ने ऐलेना की देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ी। उसने दावा किया कि उसके पास ऐलेना को ठीक करने की “विशेष तकनीक” है। लेकिन ऐलेना की हालत बिगड़ती गई और 25 अक्टूबर 1931 को उसकी मौत हो गई। ऐलेना ने कार्ल के प्यार को कभी स्वीकार नहीं किया था, लेकिन कार्ल का प्यार अब जुनून बन चुका था।

ऐलेना की मौत के बाद कार्ल ने उसका अंतिम संस्कार करवाया और एक आलीशान समाधि बनवाई। लेकिन हैरानी की बात ये थी कि उस समाधि की चाबी सिर्फ कार्ल के पास थी। वह हर रात कब्रिस्तान जाता, ऐलेना की कब्र पर फूल चढ़ाता, गाने बजाता और यहां तक कि कब्र के अंदर एक टेलीफोन भी लगा दिया ताकि वह उससे “बात” कर सके।

लेकिन 1933 में कार्ल ने जो किया, उसने सबको हैरान कर दिया। उसने ऐलेना के शव को चुपचाप कब्र से निकाल लिया और अपने घर ले आया। वहां उसने उसके शरीर को संरक्षित किया — मोम, तार, कांच और प्लास्टर की मदद से। उसके चेहरे पर नकली त्वचा बनाई, विग पहनाया, कपड़े पहनाए… और फिर अगले सात साल तक वह उसी मृत शरीर के साथ बिस्तर पर सोता रहा।

साल 1940 में ऐलेना की बहन को शक हुआ। वह कार्ल के घर पहुंची और जो देखा, उसके होश उड़ गए। बिस्तर पर ऐलेना की ममी बन चुकी लाश सजाकर रखी गई थी। पुलिस ने कार्ल को गिरफ्तार किया और कब्र चोरी का मामला दर्ज किया, लेकिन चौंकाने वाली बात ये थी कि कानून के मुताबिक इस अपराध की समयसीमा खत्म हो चुकी थी। लिहाज़ा कार्ल को कोई सजा नहीं मिली।

इस पूरे मामले में सबसे अजीब बात यह रही कि कार्ल को जनता का जबरदस्त समर्थन मिला। लोग उसे एक ‘सच्चा प्रेमी’ कहने लगे।

साल

कुछ सालों बाद, 1952 में कार्ल टैंजलर की मौत हो गई। और जब उसकी लाश मिली, तो पास ही एक ऐसी गुड़िया पड़ी थी, जो हूबहू ऐलेना की तरह दिखती थी।

ये कहानी सवाल छोड़ जाती है — ये प्यार था या सनक? जुनून था या पागलपन?

जो भी हो… कार्ल टैंजलर का नाम इतिहास में हमेशा एक डरावने प्रेमी के तौर पर याद किया जाएगा।

अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

भागलपुर में आत्मा योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, उप विकास आयुक्त ने योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने के दिए निर्देश

सहरसा में बड़ी साजिश नाकाम: कार्बाइन और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।


हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *