महाराष्ट्र के पुणे शहर में दो नाबालिग बेटियों के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने कलयुगी पिता को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि बड़ी बहन ने मामले की जानकारी अपनी टीचर को दी, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी पेशे से नाई है और किराए की दुकान चलाता है।

पुणे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी 45 वर्षीय व्यक्ति है और दोनों लड़कियों का पिता है। यौन उत्पीड़न का शिकार होने वाली लड़कियों की उम्र 16 और 15 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोप में पिता को हिरासत में ले लिया है।

मामले की जांच कर रहे एसआई दीपक खेडकर ने बताया कि पीड़ित लड़कियों के मुताबिक, यौन उत्पीड़न साल 2019 में शुरू हुआ और कई बार हुआ। जब वे अपनी बड़ी बहन से मिलने उनके घर गई, तो मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित लड़कियों की बड़ी बहन ने मामले की जानकारी उनके टीचर को दी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल आरोपी 18 फरवरी तक पुलिस हिरासत में है।

उधर, पुलिस ने दोनों लड़कियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। वहीं, सिंहगढ़ रोड पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 376 (2) (एन) (एफ) (i), 354, 323, और 504 और धारा 4, 6, 8, 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *