गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत तिनटंगा करारी गांव में हाल ही में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड से इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल व्याप्त है। गांव की एक विधवा महिला मोनी देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय ग्रामीण प्रकाश मंडल ने इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि प्रकाश मंडल मृतका पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। मोनी देवी के इनकार करने पर श्रवण मंडल ने उसे गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही गोपालपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस जघन्य कृत्य को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।
सोमवार की दोपहर क्षेत्र के विधान पार्षद रामबली सिंह मृतका के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि मृतका के दोनों बच्चों की पढ़ाई और जीवन यापन की समुचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपराध के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने में प्रशासन का सहयोग करें।
विधान पार्षद ने पुलिस प्रशासन पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पुलिस दारू और बालू माफियाओं में व्यस्त है, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और वे खुलेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी कर्तव्यनिष्ठा की अपेक्षा जताई।
इसके बाद विधान पार्षद ने स्पर संख्या 9 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग मलाईदार विभाग है, जो हमेशा रसूखदार लोगों के हाथ में रहता है। उन्होंने स्पर की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि 50-60 मीटर का कटाव यह दर्शाता है कि कार्य में गुणवत्ता की भारी कमी रही है। स्पर को टिकाऊ बनाने में विभाग पूरी तरह विफल रहा है।
उन्होंने पूरे बिहार में कटाव निरोधी कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही, तटबंध और स्पर क्षेत्र से लोगों को जबरन हटाए जाने को लेकर भी उन्होंने प्रशासन की आलोचना की। उन्होंने बताया कि पिछले 15 वर्षों से दलित व पिछड़ा वर्ग के सैकड़ों लोग तटबंध व स्पर पर झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। बाढ़ और बरसात के मौसम में उन्हें बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था के वहां से हटाना अमानवीय और निंदनीय है।
विधान पार्षद ने बासभूमि आवंटन में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को इसकी भी जांच करानी चाहिए। उन्होंने सभी प्रभावित लोगों को तुरंत जमीन का पर्चा देने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग बिहार सरकार से की।
इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। घटना और निरीक्षण को लेकर पूरे क्षेत्र में राजनीतिक व सामाजिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260