उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के पालड़ी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ दो मासूम प्रेमियों—17 वर्षीय सानिया और 19 वर्षीय सागर—की मोहब्बत को समाज ने मौत की सजा दे दी। दोनों अलग-अलग मजहब से थे, लेकिन उनका इश्क़ सच्चा था। मजहबी दीवारों को तोड़कर उन्होंने साथ जीने का सपना देखा, लेकिन यह सपना उन्हें अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।
सानिया मुस्लिम थी और सागर हिंदू। गांव में एक-दूसरे के करीब आए और फिर दोनों का प्यार परवान चढ़ा। लेकिन जैसे ही उनके रिश्ते की भनक परिवार वालों को लगी, तो मामला ‘इज़्ज़त’ का बन गया। दोनों ने परिवारों के विरोध के चलते 16 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के ऊना भागने का फैसला किया। ऊना में सागर के परिजन पहले से काम कर रहे थे, इसलिए उन्हें वहां उम्मीद की एक किरण दिखी थी।
लेकिन उनका पीछा करते हुए सानिया के ताऊ और चचेरे भाई ऊना पहुंच गए और दोनों को जबरदस्ती वापस गांव ले आए। रास्ते में सागर और सानिया को लगातार पीटा गया। गांव लौटने के बाद हालात और भी भयावह हो गए। सागर के पूरे परिवार को बंधक बना लिया गया और सानिया पर जबरन शादी का दबाव डाला गया। लेकिन सानिया ने हिम्मत नहीं हारी और शादी से साफ इनकार कर दिया।

यही इनकार उसकी मौत की वजह बन गया। 23 जुलाई की रात सानिया को बुरी तरह पीटा गया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। उसके माता-पिता ने बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी चुप करा दिया गया। हत्या के बाद परिवार ने दावा किया कि सानिया की मौत टीबी से हुई है और उसे उसी रात गुपचुप दफना दिया गया।
गांव के कुछ लोगों ने सानिया के शरीर पर चोट के निशान देखे, लेकिन उसके दादा के राजनीतिक रसूख के डर से कोई सामने नहीं आया। सागर के पिता रामपाल ने इस अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाई। पहले तो पुलिस ने उन्हें नजरअंदाज किया, लेकिन जब रामपाल ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए एक वीडियो डाला, तो मामला सुर्खियों में आ गया।
26 जुलाई को डीएम के आदेश पर कब्र खोदी गई और सानिया का शव निकाला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी ताऊ मतलूब और पांच अन्य को गिरफ्तार कर लिया।
सानिया और सागर की मौत सिर्फ एक प्रेम कहानी का दुखद अंत नहीं, बल्कि यह दर्शाती है कि आज भी मजहब, जाति और झूठी इज़्ज़त के नाम पर प्यार को कुचला जा रहा है। यह मामला इंसाफ की एक और परीक्षा है—और सवाल यह है कि क्या सच्चा प्यार इस समाज में कभी सुरक्षित रहेगा?
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260