टुंडी में धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया पौधारोपण

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से शुक्रवार को धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड स्थित लोधारिया में 77वें वन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, प्रभागीय वन पदाधिकारी (डीएफओ) विकास पालीवाल सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्रामीण और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की। स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी उत्साह के साथ पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वन महोत्सव के माध्यम से लोगों को हरियाली बढ़ाने और प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि टुंडी क्षेत्र में जंगली हाथियों की समस्या को देखते हुए सोलर फेंसिंग का कार्य कराया जा रहा है, ताकि किसानों और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर फलदार पौधों का रोपण किया जा रहा है। इसके अलावा 32 एकड़ भूमि पर महुआ के पौधे लगाए गए हैं, जिससे भविष्य में स्थानीय लोगों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

 

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि वन महोत्सव का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि हरियाली से ही स्वच्छ वातावरण और बेहतर भविष्य संभव है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण अभियान से जुड़ना चाहिए।

 

वहीं एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी कारणवश एक पेड़ काटना पड़े, तो उसके बदले कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाएं। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लेकर किया गया।

 

संवाददाता : राजेश कुमार, धनबाद

  • Related Posts

    भागलपुर मांगे विकास: दीप नगर कॉलोनी में बाढ़ पीड़ितों के बीच विशाल आनंद ने बांटी राहत सामग्री

    भागलपुर। गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है। बाढ़ से प्रभावित लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही…

    धनबाद में किडनी केयर हॉस्पिटल के बाहर हंगामा, करंट से झुलसे कर्मी के इलाज का खर्च और मुआवजा मांग रहे परिजन

    धनबाद। जिले के नावाडीह स्थित किडनी केयर हॉस्पिटल के बाहर मंगलवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब करंट से झुलसे अस्पताल कर्मी के परिजन और ग्रामीण इलाज का खर्च…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *