बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ा फैसला लेते हुए वृद्धजन, विधवा और दिव्यांगजनों की पेंशन राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर राज्य के 1 करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों को राहत देगी। योजना के तहत शुक्रवार को 1227.27 करोड़ रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी।

सहरसा जिले में इस योजना का लाभ करीब 2 लाख 34 हजार लोगों को मिलेगा। जिला प्रभारी मंत्री सह आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल ने विकास भवन में आयोजित बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय राज्य सरकार की समाज के कमजोर वर्गों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी लाभार्थियों को आयुष्मान भारत कार्ड देने का निर्देश भी दिया है, जिससे वे मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकें।
मंत्री विजय मंडल ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष को कोई ठोस काम नहीं है, इसलिए वे केवल आलोचना करते रहते हैं। मौके पर उपस्थित लाभार्थी दिव्यांग कुमार देव और मोहम्मद तबरेज आलम ने इस फैसले के लिए बिहार सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि इससे उन्हें जीवन यापन में बड़ी मदद मिलेगी।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260
[…] अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने… […]
[…] अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने… […]
[…] अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने… […]