हमलाहमला

भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक सनसनीखेज और खौफनाक वारदात सामने आई है। नगरह बिंदटोली रोड के पास एक टोटो सवार युवक राजा झा पर बाइक सवार अज्ञात हमलावर ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना अचानक और तेज था कि राजा झा गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोशी की हालत में गिर पड़े। घटना की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह निवासी बलभद्र झा के पुत्र राजा झा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात राजा झा टोटो से नवगछिया बाजार से सामान खरीदकर लौट रहे थे। उनके साथ टोटो चालक किस्मत राज भी मौजूद थे। जैसे ही उनका टोटो बिंदटोली मोड़ के पास पहुंचा, तभी एक बाइक सवार युवक ने ओवरटेक कर टोटो को रुकवाया और अचानक राजा झा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमला
हमला


हमलावर ने राजा झा के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए। अचानक हुए इस हमले से राजा झा बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो गए। वहीं बीच-बचाव करने की कोशिश में टोटो चालक किस्मत राज को भी हाथ में चोटें आई हैं। किस्मत राज ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए घायल राजा झा को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

राजा झा की स्थिति नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही राजा झा के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने आक्रोश जताया। परिजनों ने इस घटना को एक सुनियोजित साजिश करार दिया है, हालांकि हमले के पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

टोटो चालक किस्मत राज ने बताया कि घटना के वक्त वह और राजा झा नगरह से नवगछिया आ रहे थे। बिंदटोली मोड़ के पास गाड़ी अचानक खराब हो गई और लाइट भी काम नहीं कर रही थी। जैसे ही उन्होंने टोटो रोका, तभी एक बाइक सवार युवक वहां पहुंचा और राजा झा पर हमला करने लगा। चाकू से लगातार वार करता रहा और फिर बाइक लेकर फरार हो गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावर की तलाश जारी है। क्षेत्र में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नवगछिया एसडीपीओ ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

 

अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

सहरसा में बड़ी साजिश नाकाम: कार्बाइन और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात

सहरसा किलकारी बाल भवन में 3 से 22 जून तक रचनात्मक छुट्टियों का आयोजन

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *