छोटे भाई ने बड़ी बहन के सीने में दागी गोली, प्रेम विवाह से नाराज होकर की हत्या

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गौतमपुरी इलाके में 32 वर्षीय वसीमा की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके छोटे भाई मोहम्मद अनस (22) ने की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई देसी पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई की रात करीब 8:21 बजे न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस को गौतमपुरी की गली नंबर-17 में एक महिला को गोली लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल वसीमा को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

जांच के दौरान पता चला कि वसीमा ने परिवार की इच्छा के विरुद्ध इरशाद नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। पुलिस के मुताबिक, इसी बात से उसका छोटा भाई मोहम्मद अनस बेहद नाराज था। उसने मेरठ के सरधना क्षेत्र से एक देसी तमंचा और कारतूस की व्यवस्था की और मौका मिलते ही अपनी बहन की छाती में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

हत्या के बाद आरोपी फरार होने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान जाफराबाद थाने में तैनात हेड कांस्टेबल नफीस ने चौहान बांगर इलाके में गश्त के दौरान उसे संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से देसी पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मेरठ निवासी मोहम्मद अनस के रूप में बताते हुए बहन की हत्या की बात स्वीकार कर ली।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के साथ-साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत भी मामला दर्ज किया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने हथियार कहां से खरीदा और इस वारदात की साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

 

  • Related Posts

    सुल्तानगंज में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात की कथित साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की…

    भागलपुर में पुलिस ने नाकाम की बड़ी वारदात की आशंका, देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परवत्ता इलाके में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवक किसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *