कटिहार में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से कथित संबंध के आरोप में युवक गिरफ्तार, कई एजेंसियों की संयुक्त छापेमारी


बिहार के कटिहार जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े कथित आतंकी नेटवर्क के संदिग्ध स्थानीय सहयोगी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सोशल मीडिया के जरिए भारत विरोधी प्रचार करने और युवाओं को नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश करने का आरोप है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही हैं।
कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के मूसापुर गांव में सुरक्षा एजेंसियों और कटिहार पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर मोहम्मद अहद नामक युवक को गिरफ्तार किया। जांच एजेंसियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में उसके पाकिस्तान में सक्रिय गैंगस्टर राणा हुनेन उर्फ राणा हुसैन से संपर्क होने की बात सामने आई है। एजेंसियों का दावा है कि राणा हुसैन का संबंध शहजाद भट्टी नामक एक आतंकी नेटवर्क से बताया जा रहा है, जो भारत विरोधी गतिविधियों के लिए युवाओं को जोड़ने और साजिश रचने की कोशिश करता है।

जांच में यह भी आरोप है कि मोहम्मद अहद इस नेटवर्क के लिए कथित तौर पर लोकल लाइनर की भूमिका निभा रहा था। उस पर व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारत विरोधी विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने और लोगों को प्रभावित कर नेटवर्क से जोड़ने का प्रयास करने का आरोप है।

Sponsored Advertisement

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच कटिहार व्यवहार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अब जांच एजेंसियां उसके मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और संदिग्ध संपर्कों की गहन जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हो सकते हैं।
“आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कई पहलुओं पर जांच जारी है और पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की हर पहलू से जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे नेटवर्क और आरोपी की भूमिका को लेकर स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

  • Related Posts

    शिक्षक सम्मान समारोह के मंच पर सहरसा जिलाधिकारी ने ली शिक्षकों की क्लास, सवालों में फंसे तो मिली सुधार की सख्त हिदायत

    शिक्षक दिवस के अवसर पर सहरसा में आयोजित सम्मान समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बेस्ट टीचर अवार्ड पाने वाले शिक्षकों की मंच पर…

    नाथनगर में चारे के ढेर में लगी भीषण आग, दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

    भागलपुर। नाथनगर थाना क्षेत्र के पुरानी सराय मोड़ के समीप शुक्रवार देर रात मवेशियों के चारे के ढेर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *