बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने भाजपा नेता की गोली मार दी है। जिसके बाद उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक,नालंदा में भाजपा नेता सोनल सिंह को सोमवार को गोली मार दी गई। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और सदर अस्पताल से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। यह घटना रहुई थाना क्षेत्र के हवनपुरा गांव के पास की है। सोनल सिंह भाजपा रहुई मंडल के महामंत्री है। सोनल सिंह अपनी पत्नी के साथ आज गंगा स्नान के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *