पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित सेमिनार में भाग लेने बिहार आ रहे हैं।

14 सितंबर की शाम 4.30 बजे वह पटना एयरपोर्ट आएंगे। यहां से राजभवन जाएंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

15 की सुबह साढ़े नौ बजे राजगीर जाएंगे और वहां लोकतंत्र का वैशाली उत्सव-लोकतंत्र की जननी विषय पर आयोजित सेमिनार में अपना संबोधन देंगे।

15 की शाम को ही वह पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

सेमिनार में भाग लेने के लिए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी नालंदा विवि में श्री कोविंद के साथ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *