भागलपुर, भारत एक कृषि प्रधान देश है. लेकिन अधिक साधन नहीं होने के कारण यहां के किसानों को अधिक मुनाफा नहीं हो पाता है। लेकिन अब ट्रिपल आईटी और बीएयू दोनों ने मिलकर एक एप बनाया है। इस एप के माध्यम से किसान अपनी फसल के बीमारी का पता लगा सकते हैं। इतना ही रोग के साथ साथ अब उसके उपचार के बारे में भी जानकारी यह एप देगा। आपको बता दें कि ट्रिपल आईटी व बीएयू ने मिलकर ई निरोग नामक एप बनाया है. इसमें ग्यारह तरह के फसलों के बारे में जानकारी दी जाएगी। अगर किसी फसल के पत्ते में छिद्र हो जाता है,
तो उसकी तस्वीर लेकर एप्प में अपलोड करेंगे। ई निरोग एप्प सॉफ्टवेयर की मदद से उसकी जानकारी देगा साथ ही उसके उपचार के बारे में बताएगा। उपचार जानने के बाद किसान अपने नजदीकी कृषि केंद्र या दुकानों से दवाइयां ले सकेंगे। इससे अब किसानों को काफी सहूलियत होगी। पहले फसलों में बीमारी होने के बाद उसकी जानकारी और उपचार के लिए किसानों को जद्दोजहद करना पड़ता था। ट्रिपल आईटी के निदेशक प्रोफेसर अरविंद चौबे ने बताया कि बीएयू के कुलपति ने ये बताया था कि किसान जब अपने खेतों पर जाते थे उनके फसल सूखे मिलते है
या पत्तों में छिद्र होते हैं इसके बाद किसानों को जल्द उनकी समस्या का निदान नहीं मिलता है। इसलिए ऐसा सॉफ्टवेयर बनाइये की उन्हें जानकारी मिल जाये। इसके बाद ट्रिपल आईटी के फैकल्टी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सॉफ्टवेयर विकसित किया। इससे ये फायदा होगा कि किसान जब खेत पर जाएंगे जो पौधा इन्फेक्टेड मिलेगा उसकी तस्वीर लेकर अपलोड करेंगे इसके बाद उन्हें सारी जानकारियां मिल जाएगी। इससे किसानों की खेती आसान हो जाएगी। समय पर बीमारी का उपचार मिल सकेगा। पैदावार भी इससे अच्छा होगा। इस एप में गेहूं, मक्का, धान सहित कई तरह के फसल के बारे में जानकारी देगा।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260