भीषण गर्मी और लू से परेशान बिहार-झारखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में मॉनसून पहुंच गया है जबकि बिहार में मंगलवार से बारिश शुरू होने की संभावना है। झारखंड के संताल में साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका में मॉनसून सक्रिय हो गया है। साथ ही जामताड़ा और देवघर के कुछ इलाकों में भी बारिश शुरू हो गई है।
मौसम विभाग की मानें तो 21 से 23 जून के बीच पूरे झारखंड में बारिश होने की संभावना है। वहीं बिहार की बात करें तो मॉनसून अभी मालदा और फारबिसगंज के आसपास है। साथ ही उत्तर पूर्व बिहार और उसके आसपास चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना है, जिससे सीमांचल में मानसून सक्रिय हैं।21, 22 और 23 जून को पटना समेत दक्षिण बिहार में बारिश होने की संभावना जताई है। संभावना है कि एक से दो दिनों के भीतर पूरे राज्य के मौसम में बदलाव नजर आएगा।
बता दें कि इस बार मॉनसून ने एक सप्ताह की देरी से केरल में दस्तक दी थी। इसके बाद बिहार में मानसून की एंट्री हुई लेकिन एंट्री के साथ ही मानसून कमजोर पड़ गया और सीमांचल के कुछ जिलों को छोड़ दें तो अभी तक अन्य जिलों में मानसून सक्रिय नहीं हो सका है। हालांकि पिछले कुछ घंटों में गर्मी से राहत जरूर मिली है। संभावना है कि अगले एक दो दिनों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो सकता है। वहीं झारखंड के पश्चिमोत्तर और दक्षिण के कुछ भागों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260