पीरपैंती के भाजपा विधायक ललन पासवान का पुतला दहन करने पर भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री पिंटू मंडल को शोकॉज किया है।
प्रदेश मंत्री को भेजे पत्र में जिला अध्यक्ष ने कहा है कि 23 मार्च को पीरपैंती के विधायक ने विधानसभा में पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में अवैध स्टोन चिप्स के हो रहे अवैध भंडारण के संदर्भ में उठाये गये प्रश्न के खिलाफ आपके द्वारा विधायक का पुतला दहन किया गया।
इससे पीरपैंती क्षेत्र में पार्टी के विधायक और भाजपा की छवि धूमिल करने का काम किया गया है। यह करके पार्टी अनुशासन को तोड़ा गया है।
जिला अध्यक्ष ने सात दिनों के अंदर कारण बताओ नोटिक का जवाब देने को कहा है। कहा गया है कि क्यों नहीं पार्टी विरोधी कार्य के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्राणिक बाजपेयी ने दी। विधायक ने भी इसकी शिकायत प्रदेश अध्यक्ष से की थी।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री पिंटू मंडल ने कहा कि जिला अध्यक्ष का शोकॉज मिला है।
वह प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी हैं। पार्टी के हित में जो अच्छा लगा वही उन्होंने किया है।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260