मोहर्रम मेला देखने जा रहे 18 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत, 12 वर्षीय बालक गंभीर घायल

सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मोहर्रम मेला देखने के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान महेशपुर चौक के समीप एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

 

Sponsored Advertisement

मृतक की पहचान सौर बाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया पूर्वी पंचायत अंतर्गत दान चकला वार्ड संख्या-8 निवासी दिवंगत दिवंगर यादव के 18 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान समदा वार्ड संख्या-13 निवासी लिलसागर पासवान के 12 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से पहले आशीष की बाइक पीछे से टकरा गई थी, जिसके बाद दोनों सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।

 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को सौर बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद राकेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल आशीष का इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

 

परिजनों ने बताया कि राकेश पंजाब में मजदूरी करता था और मात्र पांच दिन पहले ही अपने घर लौटा था। शनिवार शाम वह मोहर्रम मेला देखने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। राकेश दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

 

सौर बाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात ट्रैक्टर और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही चालक की गिरफ्तारी का दावा किया है।

 

संवाददाता : इन्द्रदेव जी

  • Related Posts

    पूर्णकालिक दर्जे की मांग को लेकर शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने बनाई रणनीति, अध्यक्ष अभय मिश्रा ने भरा संघर्ष का जोश

    भागलपुर। शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों को पूर्णकालिक कार्य का दर्जा देने की मांग को लेकर भागलपुर जिला इकाई ने संघर्ष की रणनीति तैयार की है। इसी को लेकर सैनडिस्क…

    समस्तीपुर में 541 लीटर विदेशी शराब बरामद, पुलिस को देखते ही पिकअप छोड़कर फरार हुआ तस्कर

    समस्तीपुर। जिले में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *