सहरसा में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक पर कुदाल से जानलेवा हमला… पत्नी और बच्चों की भी बेरहमी से पिटाई


सहरसा जिले में जमीन विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया है। दबंगों द्वारा एक युवक पर कुदाल से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने उसकी पत्नी और मासूम बच्चों को भी बेरहमी से पीटा और बाद में घर में घुसकर नकदी और जेवरात लूट लिए।

पूरा मामला बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही बाजार स्थित सफाबाद टोला वार्ड नंबर 11 का बताया जा रहा है। घायल युवक की पहचान मुसो तांती के रूप में हुई है, जिसका इलाज फिलहाल सदर अस्पताल सहरसा में चल रहा है।

घायल मुसो तांती ने अस्पताल में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराते हुए गांव के ही मिथुन तांती, राम प्रवेश तांती, प्रकाश तांती समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के मुताबिक 21 मई की सुबह करीब सात बजे वह अपनी कवाला वसीयत की जमीन पर पहुंचे थे। वहां पहले से आरोपी जबरन मिट्टी काट रहे थे।

जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान राम प्रवेश तांती और प्रकाश तांती ने लोहे की कुदाल से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और वे खून से लथपथ होकर मौके पर ही बेहोश हो गए।

पीड़ित परिवार का कहना है कि हमलावर यहीं नहीं रुके। आरोपियों ने उनकी पत्नी और मासूम बच्चों को भी लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, बाद में घर में घुसकर नकदी और जेवरात भी लूट लिए गए।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और पीड़ित के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल घायल मुसो तांती का इलाज सदर अस्पताल में जारी है, जहां उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Related Posts

“पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

“पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *