भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने लू और कोरोंना को लेकर भी अस्पताल मैनेजर से जानकारी ली।

वहीं उन्होंने अनुमंडल अस्पताल में मौजूद ऑक्सीजन प्लांट एवं अस्पताल में मौजूद एम्बुलेंस का जांच किया। जांच के क्रम में इमरजेंसी वार्ड में मौजूद एसी नही चल रहा था। अस्पताल मैनेजर के द्वारा एसडीओ के सामने भी कई बार एसी को चलाने का प्रयास किया गया लेकिन एसी चालू नही हो पाया। जिसके बाद एसडीओ उत्तम कुमार के द्वारा तत्काल एसी को ठीक करवाने का निर्देश दिया गया। वहीं प्रसव कक्ष के बाहर पीने के पानी के बेसिन में गंदगी का अंबार लगा हुआ था।

जिसको देखकर एसडीओ उत्तम कुमार जमकर बिफरे। उन्होंने अस्पताल मैनेजर को तुरंत उसकी सफाई करवाने का भी निर्देश दिया।वहीं अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने बताया की जैसा की हमलोग जानते है की अभी प्रचंड गर्मी है इसी से बचाव के लिए अस्पताल में क्या व्यवस्था है इसके लिए विभाग से कुछ दिशा निर्देश है की जो व्यक्ति हिट वेव से प्रभावित होते है इसको तत्काल उपचार के लिए एक कमरा एसी वाला उपलब्ध कराया जाना है। उसका भी निरीक्षण किए है। उसमे कुछ कमी पाई गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *