बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। कुल 83.70% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। यह पिछली बार से 3.55% ज्यादा है। तीनों स्ट्रीम में लड़कियां टॉपर रही हैं।
आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स संकाय मिलाकर कुल 13 साल 4 हजार 586 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इनमें 10 लाख 91 हजार 941 स्टूडेंट पास हुए हैं। पिछली बार से रिजल्ट 3.55% ज्यादा है। सबसे अधिक पास होने वालों में 47% फर्स्ट डिवीजन वाले हैं।


फर्स्ट डिवीजन- 5 लाख 13 हजार 222, सेकंड डिवीजन- 4 लाख 87 हजार 223 और थर्ड डिवीजन- 91 हजार 503 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
साइंस से खगड़िया की आयुषी नंदन, ऑर्ट्स में पूर्णिया की मोहनिशा और कॉमर्स में औरंगाबाद की सौम्या शर्मा ने टॉप किया है। आयुषी को 94.8% (474 मार्क्स) अंक, मोहनिशा और सौम्या 93.7% लायी है।


वहीं पुलिस जिला नवगछिया के GB कॉलेज में टॉप रेंक प्राप्त करने वाली शिवानी कुमारी गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत की रहने वाली है शिवानी ने कुल 432अंक लाकर अपने परिवार व गॉव का नाम रोशन किया है शिवानी के भाई शिवम ने बताया की मेरी बहन गॉव में ही रह कर पढ़ाई करती थी मेरे पिता पेसे से किसान है और मा गृहणी।तमाम दिक्कतों के बाद भी शिवानी ने अपने पढ़ाई के दम पर ये स्थान लाई है हम सभी को उसपे गर्व है।..

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *