भागलपुर।नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म शताब्दी के शुभ अवसर पर दुर्गा चरण मध्य विद्यालय में बिहार बंगाली समिति के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन नवनिर्वाचित महापौर वसुंधरा लाल, बिहार बंगाली समिति के सचिव जगजीत घोष, सुगंधा रक्षित ,डॉक्टर सोमेन चटर्जी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस रक्तदान शिविर में बहुत से ऐसे लोग थे जिन्होंने नेताजी के जयंती के अवसर पर पहली बार रक्तदान किया। इस शिविर वे पहली बार रक्तदान करने वाले को समिति के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस ब्लड डोनेशन कैंप में शहर के लोगों ने उत्साह पूर्वक अपना रक्तदान किया।

भाई इस मौके पर बिहार बंगाली समिति के सचिव जयजीत घोष ने कहा कि हम लोग नेताजी के जयंती के अवसर पर हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं। यह हम लोगों का 15वा रक्तदान शिविर है ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *