भागलपुर लाजपत पार्क के मैदान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 126वीं जयंती के शुभ अवसर पर उनकी पूर्णावयव प्रतिमा का अनावरण बिहार बंगाली समिति के मार्गदर्शन में सुभाष संघ परिवार के द्वारा बड़े ही धूमधाम से किया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के दौरान भागलपुर की महापौर डॉक्टर वसुंधरा लाल, उप महापौर डॉक्टर सलाउद्दीन अहसन, शिक्षाविद राजीव कांत मिश्रा, संस्थान के अध्यक्ष रचना मुखर्जी, सचिव जगजीत घोष ने संयुक्त रुप से किया।

वही इस कार्यक्रम के पूर्व बिहार बंगाली समिति के द्वारा स्थानीय दुर्गा चरण हाई स्कूल से प्रभात फेरी और झांकियां निकाली गई। यह प्रभात फेरी मानिक सरकार चौक आदमपुर चॉक होते हुए पुनः लाजपतपार्क पहुंची। प्रभात फेरी शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं शामिल हुए। वही इस प्रभात फेरी में भारत माता और सुभाष चंद्र बोस की झांकी आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस कार्यक्रम में बिहार बंगाली समिति के सदस्य एवं शहर के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *