भाई प्रिंस यादव की मौत मामले में रोशन आनंद ने की निष्पक्ष जांच की मांग, बोले— दोषी कोई भी हो, उसे मिले कड़ी सजा

ज्ञान बिंदु कोचिंग के संस्थापक रोशन आनंद बुधवार को अपने दिवंगत भाई प्रिंस यादव की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए अपने पैतृक घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए भाई की मौत को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए और केंद्र एवं राज्य सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की।

रोशन आनंद ने कहा कि उनके भाई प्रिंस यादव की मौत की परिस्थितियां बेहद संदिग्ध हैं और अब तक जो तथ्य सामने आए हैं, वे कई सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की जांच में नेपाल पुलिस की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, वह पूरी तरह संतोषजनक नहीं है और परिवार को उस रिपोर्ट पर कई तरह की शंकाएं हैं।

Sponsored Advertisement

उन्होंने बताया कि मामले में एक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की संभावना है, जिससे कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। रोशन आनंद ने कहा कि उनका परिवार सच्चाई जानना चाहता है और किसी भी कीमत पर न्याय की लड़ाई से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा, “हमारा केवल एक ही उद्देश्य है कि सच्चाई सामने आए और जो भी दोषी हो, उसे कानून के अनुसार कठोर से कठोर सजा मिले।”

मीडिया से बातचीत के दौरान रोशन आनंद भावुक भी नजर आए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अपना अभिभावक बताते हुए न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि उन्हें केंद्र और राज्य सरकार से केवल आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि उनके परिवार को न्याय मिलेगा।

रोशन आनंद ने कहा, “हमारे भाई की हत्या हुई है। इस घटना के पीछे जो भी लोग जिम्मेदार हैं, चाहे उनका प्रभाव कितना भी बड़ा क्यों न हो, उन्हें कानून के दायरे में लाकर कड़ी सजा दी जानी चाहिए।”

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की ताकि सच्चाई सामने आ सके और परिवार को न्याय मिल सके। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, छात्र, शिक्षक और शुभचिंतक उपस्थित रहे तथा दिवंगत प्रिंस यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • Related Posts

    फिल्म ‘पा’ वाली बीमारी से जूझ रहे मिचील वांडेवीर्ट का 28 साल की उम्र में निधन, 12 साल की उम्र की भविष्यवाणी को गलत साबित कर दुनिया को कहा अलविदा

    साल 2009 में आई अमिताभ बच्चन की चर्चित फिल्म ‘पा’ में जिस दुर्लभ बीमारी प्रोजेरिया को पर्दे पर दिखाया गया था, उसी बीमारी से जूझ रहे बेल्जियम के लोकप्रिय कंटेंट…

    शराब कारोबारी के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, मुजफ्फरपुर में पुलिसकर्मी निलंबित

    बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब कारोबारियों से पुलिसकर्मियों की कथित नजदीकी का मामला सामने आया है। मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में डायल-112 में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *