बिहार में लगातार गजब-गजब प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। जमुई से एक महिला अपने इंस्टाग्राम दोस्त से मिलने भागलपुर पहुंची। उसने कहा कि मैं अपने पति व बच्ची को छोड़कर यहां आ गई हूं।
जमुई की एक महिला मोना कुमारी भागलपुर आयी। वह अपने पति व नौ माह की बेटी को छोड़कर यहां आ गई। बोली-मुझे भागलपुर के शिवपुरी कॉलोनी इशाकचक का रोशन मंडल अच्छा लगता है। वह मुझे पसंद है। रोशन को भी मैं पसंद हूं। दोनों एक-दूसरे के बढि़या दोस्त हैं। अब हम दोनों शादी करना चाहते हैं।
एक साल पूर्व इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती
मोना ने बताया कि रोशन से एक साल पूर्व इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई है। पहले चैट पर खूब बातचीत होती थी। उसके बाद फोन पर बात होने लगी। वीडियो कॉल पर अक्सर दोनों घंटों एक दूसरे से बात करते थे। रोशन व मोना को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसकी भनक मोना के पति को लग गया। पति ने मोना की पिटाई कर दी। मोना अपने पति व नौ माह की बेटी को छोड़कर यहां भाग आयी।
भागलपुर पहुंचकर रोशन ने की फोन
मोना पर भागलपुर पहुंची तो उसने रोशन को फोन किया। फोन रोशन के पिता प्रदीप मंडल ने उठाया। मोना ने कहा कि मुझे रोशन से बात करनी है। प्रदीप मंडल ने उसे अपने गुडहट्टा चौक पर आने को कहा।
वार्ड पार्षद को दी जानकारी
मोना के वहां पहुंचने के बाद रोशन के पिता ने उसे काफी समझाया और घर वापस जाने को कहा। प्रदीप ने कहा कि रोशन यहां नहीं है। इसलिए तुम घर जाओ। मोना ने बताया कि उसके पति उसके साथ पिटाई करते हैं। वह अब वहां नहीं जाएंगे। इसके बाद रोशन के स्वजन ने मोना का बुआ जो कहलगांव में रहती है, उसके यहां पहुंचाने के लिए ले गया। लेकिन मोना वहां नहीं गई। अंत में निवर्तमान वार्ड पार्षद कल्पना देवी के घर पर सभी लोग मोना को लेकर पहुंचे। कल्पना देवी ने भी मोना को घर वापस जाने को कहा, लेकिन वह नहीं मानी।
रोशन के दादा ने दी कई जानकारी
रोशन के दादा योगेंद्र मंडल ने कहा कि रोशन रात भर किसी महिला से बात करता है। इसकी जानकारी जब हुई तो रोशन का मोबाइल छीन लिया। रोशन को काफी समझाया।
थाना पहुंचा मामला
योगेंद्र मंडल ने इसकी जानकारी थाना को दी। थाना में भी मोना ने हा कि वह रोशन के साथ ही रहेगी। उसने कहा कि रोशन भी तो हमसे प्यार करता है। वह अपने पति व बेटी को छोड़ने के लिए तैयार है। थानाध्यक्ष ने मोना के पति को इसकी सूचना दी। मोना देवी का मायका झारखंड गोड्डा जिला अंतर्गत बलबड्डा है। मामला इशाकचक थाना के बाद महिला थाना पहुंच चुका है। अभी तक महिला को रोशन से भेंट नहीं हुई है।