बिहार के लखीसराय जिले में विधवा पूनम देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया गया जब वो घर पर अकेली थी। जानकारी मिली है कि उसके पति की भी हत्या ऐसे ही गोली मारकर की गई थी।

लखीसराय : अज्ञात अपराधियों ने लखीसराय थाना क्षेत्र के औरैया गांव में शुक्रवार की देर रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान स्थानीय के स्व. टुनटुन साव की पूनम देवी के रूप में हुई है। घटना की पुष्टि लखीसराय थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने की है। मिली जानकारी के अनुसार पूनम देवी घर में अकेली थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दिया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के कारणों का पता नहीं चला है। दो साल पूर्व पूनम देवी के पति टुनटुन साव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *