भीषण गर्मी का कहर: पटना-गया समेत कई जिलों में 8वीं तक स्कूल बंद, 27 जून तक लागू रहेगा आदेश


बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पटना और गया समेत कई जिलों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि दोपहर के समय तापमान और गर्म हवाओं का असर बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

पटना जिला दंडाधिकारी कुंदन कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल सहित, कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियां 27 जून 2026 तक पूरी तरह बंद रहेंगी। यह आदेश 22 जून से प्रभावी हो गया है।

Sponsored Advertisement

वहीं गया जिला प्रशासन ने भी गर्मी को देखते हुए कड़े कदम उठाए हैं। जिला दंडाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा जारी आदेश के अनुसार गया जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई 22 जून से 25 जून 2026 तक बंद रहेगी।

गौरतलब है कि गया में इससे पहले 16 जून को भीषण गर्मी और लू के कारण कक्षा 1 से 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाई गई थी। अब मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए इस अवधि को आगे बढ़ा दिया गया है।

हालांकि कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए विद्यालय खुले रहेंगे, लेकिन इन कक्षाओं का संचालन केवल पूर्वाह्न 11 बजे तक ही किया जाएगा। प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को पर्याप्त पेयजल, प्राथमिक उपचार और गर्मी से बचाव की अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलने दें और लू से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मौसम सामान्य होने तक स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी।

  • Related Posts

    सहरसा प्रधान डाकघर में बिजली संकट से काम ठप, जेनरेटर महीनों से खराब; पैसे की जमा-निकासी और राखी की बुकिंग प्रभावित

    सहरसा के प्रधान डाकघर में बिजली व्यवस्था चरमराने और महीनों से जेनरेटर खराब रहने के कारण डाकघर का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बिजली नहीं रहने की स्थिति…

    वैशाली में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, सुबह टहलने निकले थे रामनरेश राय

    बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार की सुबह बेखौफ बदमाशों ने एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सदर थाना क्षेत्र के दिघी खुर्द स्थित नया टोला इलाके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *