अकबरनगर !

नगर पंचायत के अकबरनगर स्टेशन परिसर में रविवार को बाल श्रमिक आयोग अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु का सम्मान किया गया। अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रचार्य  गेंदालाल सहनी व मंच संचालन सदानंद यादव ने किया।

इस मौके पर डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि बाल श्रम रोकने के लिए आम आदमी को आगे आना होगा, तभी बाल श्रम से मुक्त हो पाएगा। साथ ही बाल श्रम से मुक्त बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाएगा। इसके अलावे पंचायत के विकास कार्य व शिक्षा को लेकर चर्चा की। साथ ही कार्यक्रम में पूर्व विधायक सहित बुद्धिजीवियों ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व विधायक फनींद्र चौधरी, पूर्व विधायक रामविलास पासवान, पूर्व प्रत्याशी अरुण शाह, सरवर इमाम, गौतम बनर्जी, किशन सिंह, राहुल कश्यप, नट बिहारी मंडल, कन्हाई पंडित ,शैलेंद्र साह ,अनिल साह, किशोर साह, प्रोफ़ेसर भगवान प्रसाद यादव, शिशीर कुमार सिंह, अजय यादव , बासुकी पासवान, विकेश कुमार, प्रीतम कुमार ,सुमन यादव, कृष्ण कुमार, आमोद तांती,डॉ रवि शंकर, ज्ञान शंकर आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *