योग दिवस पर योगमय हुआ बिहार, पटना से मसौढ़ी तक हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को पूरा बिहार योग के रंग में रंगा नजर आया। राजधानी पटना से लेकर प्रदेश के सभी जिलों में भव्य योग शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों और आम लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान लोगों को योग के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। वहीं स्कूलों, कॉलेजों और विभिन्न संस्थानों में भी विशेष योग शिविर लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में युवाओं और बच्चों ने भाग लिया।
मसौढ़ी में ‘करो योग, रहो निरोग’ के संकल्प के साथ विश्व योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। विश्व विजेता गोल्ड मेडलिस्ट योग चैंपियन डॉ. दिलीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित योग शिविर में महिलाओं, पुरुषों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने इस वर्ष की थीम ‘बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग’ के अनुरूप विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया।


डॉ. दलीप कुमार ने लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए संतुलित खानपान अपनाने की सलाह दी। उन्होंने अधिक तेल-मसाले, चीनी, नमक और वसायुक्त भोजन से बचने की बात कही। शिविर में हास्य योग भी कराया गया, जिसे उन्होंने शरीर और मन दोनों के लिए लाभकारी बताया।
कार्यक्रम में मौजूद समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. दिलीप कुमार ने सरकार से पंचायत स्तर पर योग स्कूल खोलने और योग के व्यापक प्रचार-प्रसार की मांग करते हुए कहा कि योग के माध्यम से भारत को फिर से विश्व गुरु बनाया जा सकता है।

Sponsored Advertisement


योग दिवस पर बिहार में दिखा उत्साह यह संदेश देता है कि स्वस्थ जीवन के लिए योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

  • Related Posts

    बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार, दो मोबाइल से 53 शिकायतों का खुलासा

    धनबाद। जिले के भूली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पांडरपाला दास बस्ती निवासी राहुल कुमार दास…

    पलामू में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    पलामू। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव और निर्वाचन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *