बिहार के भागलपुर में नीली आंखों वाला जहरीला सांप मिला। इस सांप के डसने के 30 सेकंड में मौत हो जाती है। इस सांप का नाम रसेल वाइपर है। यह बरारी क्षेत्र में एक स्‍कूल के पास से मिला। वन विभाग ने इसे काफी मशक्‍कत के बाद पकड़ा है।

भागलपुर के बरारी स्थित औधोगिक थानाक्षेत्र के मीराचक गांव में काफी जहरीला सांप मिला है। इसकी आंखें नीली है। साथ ही इसके पूंछ से आवाज होती है। लगभग चार फुट लंबी इस सांप को काफी कम ही देख पाते हैं। यह खतरनाक सांप मीराचक गांव के मध्‍य विद्यालय के पास मिली। कुछ लोगों की नजर इस सांप पर पड़ी। लोग इसे नहीं पहचान पाए। लेकिन देखने में यह काफी खतरनाक था। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग ने आधे दर्जन कर्मचारियों को सांप पकड़ने के लिए भेजा। 

जहरीला सांप है रसेल वाइपर

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात वन विभाग की टीम ने जहरीला सांप रसल वाइपर पकड़ा। उसे सुरक्षित सुंदरवन लाया गया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग ने सूचना दी थी सांप निकलने की। वन विभाग की टीम में शामिल संतोष कुमार, मिठ्ठू सिंह, मुहम्मद अरशद, मुहम्मद मुमताज, राजेश यादव, अभय सिन्हा ने मशक्कत बाद सांप को पकड़ने में कामयाबी पाई। सांप को देखकर एक बार तो वन विभाग के कर्मचारी भी डर गए। लेकिन उसे पता चल गया यह रसेल वाइपर सांप है। जो काफी जहरीला है। अगर इस सांप ने डंस लिया तो 30 सेकंड के अंदर ही मौत हो जााएगी। इसलिए सावधानी से इन कर्मचारियों ने रसेल वाइपर को पकड़ा। बाद में उसे सुंदरवन ले जाया गया। 

गंगा किनारे मिला सांप

जिस समय सांप को वन विभाग के कर्मचारी पकड़ रहे थे उस समय काफी संख्‍या में लोग वहां जुट गए। इसका वीडियो लोगों ने बनाकर वयरल कर दिया। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह सांप भारत में भी काफी ज्‍यादा संख्‍या में पाया जाता है। गंगा किनारे इस तरह के सांप का बसेरा रहता है। खगडि़या में भी पिछले दिनों रसेल वाइपर सांप को पकड़ा गया है, जिसे सुंदरवन लाया गया है।  यहां बता दें कि भागलपुर में जिस इलाके में यह सांप पकड़ा गया, वह क्षेत्र गंगा तट पर स्थित है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *