तेज प्रताप यादव ने 8 लोगों पर दर्ज कराई शिकायत, हत्या की साजिश और छवि खराब करने का लगाया आरोप


बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पटना के सचिवालय थाना में आकाश यादव, अनुष्का यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। तेज प्रताप ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ सुनियोजित साजिश रची जा रही है और उनकी हत्या करवाने की योजना बनाई जा रही है।
तेज प्रताप यादव ने अपनी शिकायत में कहा है कि पिछले कुछ समय से उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नामजद लोगों द्वारा उन्हें बदनाम करने, ब्लैकमेल करने, झूठे आरोप लगाने और अवैध धन वसूली की साजिश रची गई है। इसी को लेकर उन्होंने कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाया है।
“मेरी छवि खराब करने का काम किया गया है। आकाश यादव मेरे पिता लालू प्रसाद यादव और मेरी हत्या की साजिश कर रहा है। हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद चार अज्ञात लोग मेरे घर में घुस आए थे। वे भाग निकले, लेकिन इससे मेरी सुरक्षा को खतरा बढ़ गया है। मुझ पर हमला, बमबाजी या किसी भी तरह की वारदात हो सकती है। इसलिए सुरक्षा की मांग करता हूं।”


तेज प्रताप यादव ने कहा कि सचिवालय थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 308 समेत अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में अनुष्का यादव का नाम भी शामिल है। उनका आरोप है कि इन लोगों की वजह से उन्हें परिवार से अलग-थलग होने जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।

Sponsored Advertisement


तेज प्रताप ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने बिहार सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है और कहा है कि वे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध करेंगे।
फिलहाल सचिवालय थाना पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आवेदन में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध तथ्यों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले ने बिहार की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।

  • Related Posts

    भागलपुर में VLCC का नया आउटलेट शुरू, मेयर वसुंधरा लाल ने किया उद्घाटन

    भागलपुर। शहर में सौंदर्य, त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का एक और विकल्प जुड़ गया है। सैंडिस कंपाउंड के पास पुलिस लेन रोड में VLCC का…

    पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर से पितृपक्षीय श्राद्ध शुरू, 10 अक्टूबर को होगा समापन

    सहरसा। भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर 26 सितंबर को अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर, रविवार से पितृपक्षीय पार्वण श्राद्ध का शुभारंभ होगा। वहीं, 10 अक्टूबर को आश्विन अमावस्या के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *