कंगना रनौत अपने परिवार के काफी करीब हैं। वह अक्सर उनके साथ अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। रीसेंटली उन्होंने अपनी मां, पापा और बहन रंगोली के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज के साथ अपनी बचपन की तस्वीर भी दिखाई है, जब वह दूसरी कक्षा में थीं। रंगोली ने इनमें मजेदार कैप्शन भी दिए हैं। उनकी बहन रंगोली एसिड अटैक सर्वाइवर हैं। कंगना ने इस दुर्घटना के पहले की फोटोज शेयर करके बहन रंगोली को टैग भी किया है।

नौंवी क्लास में ऐसी दिखती थीं कंगना

कंगना रनौत अपने सोशल मीडिया पर इंट्रेस्टिंग पोस्ट करती हैं। कई बार उनके पोस्ट्स विवादित भी होते हैं। इस बार उन्होंने अपने फैमिली फोटोज शेयर किए हैं। एक फोटो में कंगना अपनी मां उनके साथ दिख रही हैं। कंगना ने कैप्शन में लिखा है कि यह फोटो साल 2000 की होगी। इस वक्त वह 9वीं क्लास में रही होंगी।

बेस्ट फ्रेंड के साथ कंगना

कंगना ने अपनी एक और तस्वीर शेयर की है। इसमें वह ट्रडिशनल गेटअप में प्राइज  ले रही हैं। कंगना ने लिखा है, स्कूल डेज… मैं और मेरी बेस्ट फ्रेंड नैंसी क्लास सेकंड की तस्वीर।

पिता के साथ रंगोली

कंगना ने अपनी बहन रमंगोली चंदेल की तस्वीर शेयर की है। इसमें उनके पिता भी दिख रहे हैं। इसमें रंगोली अपने पिता को मोबाइल पर कुछ दिखा रही हैं। कंगना ने लिखा है, रंगोली देखो मुझे क्या मिला।

21 साल में हुआ था एसिड अटैक

रंगोली की एक सिंगल तस्वीर भी है। इसमें वह सलवार-सूट पहने खड़ी हैं और काफी प्यारी दिख रही हैं। कंगना की बहन रंगोली 21 साल की थीं जब एक सिरफिरे ने उन पर एसिड अटैक किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *