फुटबॉल मैदान में देशी कट्टा लहराकर दी धमकी, जामताड़ा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे दो आरोपी


जामताड़ा के बिंदापाथर थाना क्षेत्र में फुटबॉल मैदान पर विवाद के दौरान देशी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक देशी कट्टा भी बरामद किया है।


जानकारी के अनुसार, मुड़ाबहाल गांव निवासी उज्ज्वल पंडित ने 18 जून को बिंदापाथर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि पुरानी रंजिश के कारण बलियापुर फुटबॉल मैदान में बड़देही गांव के रवि महतो, परितोष गोराई और अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया तथा जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान रवि महतो ने देशी कट्टा दिखाकर भय का माहौल बनाने का प्रयास किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाला किशोर तिर्की के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी रवि महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने घटना में इस्तेमाल देशी कट्टा छिपाकर रखने की बात स्वीकार की।
रवि महतो की निशानदेही पर पुलिस ने सालपातड़ा के पास सड़क किनारे झाड़ियों से एक लोहे का देशी कट्टा बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने हथियार को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में बिंदापाथर थाना कांड संख्या 30/2026 के तहत आर्म्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Sponsored Advertisement


पुलिस ने मामले के दूसरे नामजद आरोपी परितोष गोराई को भी 19 जून को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी बरदेही गांव के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    नेपाल से आई बाढ़ के बाद गंडक बराज पहुंचे जेडीयू सांसद सुनील कुमार, जलस्तर का लिया जायजा

    नेपाल से आई बाढ़ के बाद गंडक बराज पहुंचे जेडीयू सांसद सुनील कुमार, जलस्तर का लिया जायजा

    बगहा में गंडक की बाढ़ से दियारा इलाका जलमग्न, बांधों पर शरण लेने को मजबूर सैकड़ों परिवार

    बगहा में गंडक की बाढ़ से दियारा इलाका जलमग्न, बांधों पर शरण लेने को मजबूर सैकड़ों परिवार

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *