रोहतास जिला के अंतर्गत तेलकप पंचायत के फुल कली वृद्ध जन कल्याण समिति के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में 7 सिलाई कढाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया जिसकी अध्यक्षता संस्था के संस्थापक श्री धीरू कुमार शर्मा एवं पिताश्री रमेश शर्मा जी के द्वारा किया गया।
सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण संस्था को तथा बेटियों को समाज में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सर्वजन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष माननीय श्री योगेंद्र कुशवाहा जी ने फूल कली वृद्ध जन कल्याण समिति को सिलाई मशीन भेट किए।
फूल कली वृद्ध जन कल्याण समिति के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण केंद्रो को समाज सेवक तथा जदयू प्रदेश महासचिव माननीय श्री योगेंद्र कुशवाहा जी तथा राजपुर के जिला पार्षद माननीय श्रीमती रेशमा कुमारी जी के शुभ हाथों से शुभारंभ किया गया।।

कार्यक्रम की संचालक प्रोफ़ेसर मनीष श्रीवास्तव जी तथा प्रताप कुमार गुप्ता जी ने बहुत ही सुंदर तरीके से किए तथा मीडिया प्रभारी गणेश प्रसाद सोनी एवं संजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम को संपन्न किया गया।
वही सिलाई सेंटर रसूलपुर पंचायत के नावाडीह गांव के अंजली कुमारी नारायण चौक के हिरन देवी बकनौरा पंचायत के अधौरा गांव में शोभा कुमारी रोहतास पंचायत के अकबरपुर के बंदना कुमारी सद्भावना चौक के आशा देवी नावाडीह के रुचि कुमारी तथा जयंती पुर पंचायत के निमहत गांव के नेहा कुमारी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर के साथ साथ हस्तकला सिखाने का भी संकल्प लिया।।

इस कार्यक्रम में अशोक सिंह जी,चितरंजन सिंह जी,सुनील कुमार, संकटमोचन सुभाष जी,अमन कुमार वर्मा जी,विजय कुमार चौधरी,राम जी राम,रंजन कुमार,साकेत कुमार, बिंदल कुमार,सुजीत कुमार,कुंदन कुमार रवि, शशीबालाजी,सुनीता देवी,पूनम देवी,सुजान्ती देवी,रीना देवी,माला देवी,गीता देवी,कंचन देवी,मालती देवी,रेखा देवी,मंजू देवी,उषा देवी,बिंदा देवी,शारदा देवी,गीता कुमारी,सविता देवी,फुल कुमारी देवी,सुनीता देवी,चांदनी देवी,संध्या देवी,निर्मला देवी,मीना देवी,केसी देवी,सुल्ताना खातून,ममता कुमारी,पूजा कुमारी समेत बहुचर्चित महानुभाव उपस्थित थे