भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भूपेंद्र यादव की जगह महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी है। हरिश द्विवेदी प्रदेश के सह प्रभारी बने रहेंगे।

विनोद तावड़े बिहार भाजपा के नये प्रभारी बनाये गये हैं। भूपेन्द्र यादव के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद बिहार भाजपा प्रभारी का पद एक तरह से रिक्त था। भाजपा का बिहार की सत्ता से बाहर होने के बाद तथा इसी माह सीमांचल से गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 का बिहार में शंखनाद करने के पूर्व विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया जाना महत्वपूर्ण है। 

महाराष्ट्र के मूल निवासी तावड़े विद्यार्थी परिषद से ही पार्टी से जुड़े हुए हैं। वे सांसद भी रहे हैं। अभी वे पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हैं। ओबीसी समुदाय से आने वाले विनोद तावड़े महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री भी रह चुके हैं। विनोद तावड़े के पास बिहार से पहले हरियाणा की जिम्मेदारी थी।। 

पार्टी ने बिहार के कई नेताओं को भी अहम जिम्मेवारी सौंपी है। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय अब तक हिमाचल प्रदेश तथा झारखंड के प्रभारी रह चुके थे। उन्हें अब पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्य का प्रभारी बनाया गया है। वर्तमान में विधान पार्षद मंगल पांडेय बिहार भाजपा के अध्यक्ष तथा बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। कई राज्यों में बतौर सह प्रभारी भी इन्होंने काम किया है। पश्चिम बंगाल जैसे बड़े और कठिन राज्य में अपने सांगठनिक कौशल का प्रदर्शन करने का मौका अब इन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व ने दिया है।

बिहार भाजपा के एक और युवा नेता पूर्व मंत्री तथा बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन पूर्व की तरह ही छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी बने रहेंगे। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री,  युवा नेता रितुराज सिन्हा को नॉर्थ-इस्ट प्रदेश का सह-संयोजक बनाया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *