बेगूसराय में 10वीं पास छात्र की दोस्तों ने की हत्या, स्कॉलरशिप फॉर्म के बहाने बुलाकर उतारा मौत के घाट



बिहार के बेगूसराय जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 10वीं पास एक होनहार छात्र की उसके ही दोस्तों ने बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव निवासी 16 वर्षीय विकास यादव के रूप में हुई है। विकास ने हाल ही में मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की थी और आगे चलकर अफसर बनने का सपना देख रहा था।

परिजनों के मुताबिक 26 मई को विकास अपने दोस्त मोहित के साथ ऑनलाइन स्कॉलरशिप फॉर्म भरने की बात कहकर घर से निकला था। आरोप है कि मोहित उसे बहाने से बलिया ले गया, जहां पहले से मुख्य आरोपी विकास यादव मौजूद था। इसके बाद छात्र का अपहरण कर उसे खगड़िया के दियारा इलाके में ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि दियारा क्षेत्र में विकास यादव के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और फिर उसकी गर्दन मरोड़कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को जलकुंभी में फेंक दिया गया। पुलिस ने 26 मई की रात ही शव बरामद कर लिया था, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी ने मृतक के बड़े भाई शिवम के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर गांव की महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट की थीं। इस मामले में आरोपी पहले जेल भी जा चुका था और हाल ही में बाहर आया था।

बेगूसराय एसपी मनीष ने बताया कि मुख्य आरोपी ने सह-आरोपी मोहित का पांच हजार रुपये का कर्ज माफ करने और 15 हजार रुपये देने का लालच देकर विकास को बुलवाया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों मोहित और विकास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस मामले में कुल छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गुरुवार को सिमरिया गंगा घाट पर विकास का अंतिम संस्कार किया गया। होनहार बेटे की मौत से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

  • Related Posts

    शिक्षक सम्मान समारोह के मंच पर सहरसा जिलाधिकारी ने ली शिक्षकों की क्लास, सवालों में फंसे तो मिली सुधार की सख्त हिदायत

    शिक्षक दिवस के अवसर पर सहरसा में आयोजित सम्मान समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बेस्ट टीचर अवार्ड पाने वाले शिक्षकों की मंच पर…

    जामताड़ा में दुर्गा पूजा-दीपावली को लेकर पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

    जामताड़ा। आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में पुलिस और व्यापारियों की महत्वपूर्ण समन्वय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *