सहरसा में आधुनिक “आधार सेवा केंद्र” की शुरुआत, बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेगी प्राथमिकता सुविधा


सहरसा जिले के आम नागरिकों को अब आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। UIDAI द्वारा जिले में आधुनिक सुविधाओं से लैस “आधार सेवा केंद्र” की शुरुआत की जा रही है। इस केंद्र पर आधार नामांकन से लेकर मोबाइल नंबर अपडेट, पता सुधार और बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। खास बात यह है कि बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और गर्भवती महिलाओं के लिए यहां विशेष सुविधा और प्राथमिकता सेवा की व्यवस्था की गई है।


UIDAI के दिशा-निर्देशों के अनुसार शुरू किए जा रहे इस आधार सेवा केंद्र में नागरिकों को सुरक्षित, पारदर्शी और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। केंद्र पर नया आधार नामांकन पूरी तरह निःशुल्क होगा, वहीं मोबाइल नंबर अपडेट, पता सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट और अन्य सेवाएं निर्धारित सरकारी शुल्क पर उपलब्ध रहेंगी।

इसके अलावा 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए Mandatory Biometric Update यानी MBU की सुविधा भी निःशुल्क दी जाएगी। केंद्र पर आधार डाउनलोड और रंगीन प्रिंट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

आधार सेवा केंद्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां बुजुर्ग नागरिकों, गर्भवती महिलाओं और दिव्यांगजनों को लंबी कतार में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उनके लिए प्राथमिकता सेवा, व्हीलचेयर सुविधा, आरामदायक बैठने की व्यवस्था और सहयोगी स्टाफ की तैनाती की गई है।

UIDAI की ओर से सभी नागरिकों से अपील की गई है कि आधार से संबंधित किसी भी कार्य के लिए केवल अधिकृत आधार सेवा केंद्र का ही उपयोग करें और निर्धारित शुल्क से अधिक भुगतान न करें।

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुकिंग के लिए नागरिक UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

  • Related Posts

    बेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम, एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां; नम आंखों से जलीं दो चिताएं

    सहरसा/सिमरी बख्तियारपुर। सलखुआ प्रखंड के चिड़ैया थाना क्षेत्र की चानन पंचायत स्थित सहुरिया, हनुमान टोला में रविवार को एक हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। राशन कार्ड…

    सुल्तानगंज में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात की कथित साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *