NIT पटना का प्लेसमेंट रिकॉर्ड: 41.37 लाख का सबसे बड़ा पैकेज, 100% छात्रों को मिला रोजगार

पटना: NIT पटना ने एक बार फिर शानदार प्लेसमेंट प्रदर्शन करते हुए सत्र 2022-26 बैच के विद्यार्थियों के लिए रोजगार के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज सम्राट मुखर्जी के अनुसार, पात्र छात्रों का शत-प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ है, जबकि कुल प्लेसमेंट दर 103 प्रतिशत रही। इसका मतलब है कि कई छात्रों को एक से अधिक जॉब ऑफर प्राप्त हुए हैं।

इस वर्ष का सबसे बड़ा पैकेज कंप्यूटर साइंस की छात्रा श्रद्धा झा को मिला, जिन्हें टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स ने 41.37 लाख रुपये वार्षिक वेतन पर नियुक्त किया है। दूसरे स्थान पर छपरा के शुभम तिवारी रहे, जिन्हें उबर से 38.66 लाख रुपये का पैकेज मिला। वहीं, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की छात्रा नंदनी कुमारी को एटलासियन से 34.28 लाख रुपये का ऑफर मिला।

Sponsored Advertisement

संस्थान का औसत पैकेज 12 लाख रुपये वार्षिक से अधिक रहा। इस बार आईटी, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, कोर इंजीनियरिंग और कंसल्टिंग क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा लिया। कंप्यूटर साइंस शाखा का दबदबा लगातार आठवें वर्ष भी कायम रहा, हालांकि इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

प्लेसमेंट आंकड़ों के अनुसार, 660 छात्रों ने प्रक्रिया में भाग लिया। कंप्यूटर साइंस के 200 छात्रों को 225 जॉब ऑफर, मैकेनिकल के 95 छात्रों को 125 ऑफर, इलेक्ट्रिकल के 107 छात्रों को 128 ऑफर और ईसीई के 140 छात्रों को 120 ऑफर प्राप्त हुए।

सम्राट मुखर्जी ने बताया कि संस्थान ने इस बार केवल उन्हीं कंपनियों को आमंत्रित किया जो कम से कम 6 लाख रुपये वार्षिक पैकेज देने को तैयार थीं। अधिकांश छात्रों को 10 लाख रुपये से अधिक के ऑफर मिले। उन्होंने कहा कि उद्योगों की जरूरतों के अनुसार पाठ्यक्रम, तकनीकी प्रशिक्षण, इंटरव्यू तैयारी और कम्युनिकेशन स्किल पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे छात्रों की मांग लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने बताया कि जुलाई-अगस्त से नए बैचों के लिए प्री-प्लेसमेंट कार्यक्रम शुरू होंगे। इस बार एमसीए, अर्बन प्लानिंग और बीआर्क के छात्रों को भी प्लेसमेंट प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। NIT पटना का मजबूत शैक्षणिक माहौल और उद्योगों से बढ़ता जुड़ाव छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर दिला रहा है।

  • Related Posts

    भागलपुर में VLCC का नया आउटलेट शुरू, मेयर वसुंधरा लाल ने किया उद्घाटन

    भागलपुर। शहर में सौंदर्य, त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का एक और विकल्प जुड़ गया है। सैंडिस कंपाउंड के पास पुलिस लेन रोड में VLCC का…

    पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर से पितृपक्षीय श्राद्ध शुरू, 10 अक्टूबर को होगा समापन

    सहरसा। भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर 26 सितंबर को अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर, रविवार से पितृपक्षीय पार्वण श्राद्ध का शुभारंभ होगा। वहीं, 10 अक्टूबर को आश्विन अमावस्या के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *