नालंदा : खबर है नालंदा से जहां एक शख्स अचानक ही अस्पताल परिसर में सांप लिए दौड़ा चला आया। डॉक्टर को देखते ही चिल्लाने लगा कहने लगा कि देखिये साहब इसी ने काटा है मुझे। मेरा इलाज कीजिये। वहीँ केन में बंद सांप को देख अस्पताल में हड़कंप मच गया।

मामला नालंदा सदर अस्पताल का है जहां एक युवक को सांप ने काट लिया था। इसके बाद वो सांप को पकड़ सीधा अस्पताल पहुंच गया। युवक ने सांप को केन में बंद कर दिया था। वहीं, जिंदा सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। सांप को देखने के बाद डॉक्टर ने इलाज शुरू किया। युवक जयराम यादव की हालत ठीक है।

वहीँ पीड़ित ने बताया कि वो लड़ुआरी गांव का है। बुधवार को खेत में काम करने के दौरान सांप ने काट लिया था। जयराम यादव ने बताया कि खेत में आरी बना रहा था । इसके बाद पानी पीने के लिए चापाकल पर गया, जहां सांप ने उसे काट लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *