भागलपुर में त्योहारों को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे पर प्रतिबंध; AI से भ्रामक वीडियो फैलाने वालों पर होगी FIR

भागलपुर दीपावली, काली पूजा और लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। इसी को लेकर समीक्षा भवन में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी, एसएसपी, डीएसपी, विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष, शांति समिति के सदस्य और पूजा समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए।

 

Sponsored Advertisement

**पूजा पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम**

 

बैठक में अधिकारियों ने निर्देश दिया कि बड़े पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए जाएं। इसके साथ ही सभी बड़े पूजा पंडालों का फायर ऑडिट कराने पर जोर दिया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। त्योहारों के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

**AI से बनाए गए भ्रामक वीडियो पर भी रहेगी नजर**

 

शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए आईसीसीसी समेत दो स्थानों पर 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित किए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संवेदनशील इलाकों और प्रमुख स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। वहीं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त रहेगा। विशेष रूप से AI जनरेटेड भ्रामक फोटो और वीडियो बनाकर या साझा कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

**जर्जर बिजली तारों को दुरुस्त कराने की मांग**

 

बैठक में केंद्रीय काली पूजा युवा महासमिति के महामंत्री धनंजय यादव ने अधिकारियों के समक्ष शहर में जर्जर बिजली तारों को दुरुस्त कराने की मांग रखी। इस पर अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

 

**विसर्जन शोभायात्रा की अवधि कम करने की अपील**

 

प्रशासन ने पूजा महासमिति के सदस्यों से काली पूजा विसर्जन शोभायात्रा की अवधि कम करने का अनुरोध किया। वर्तमान में यह शोभायात्रा लगभग 36 घंटे तक चलती है। अंत में अधिकारियों ने सभी लोगों से आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

 

 

Related Posts

सहरसा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 500 से 700 किलो नकली पनीर जब्त; मिठाई दुकानों से लिए गए सैंपल

सहरसा दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए सहरसा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। लोगों को शुद्ध और सुरक्षित…

स्वर्णिका ज्वेलर्स के 35 साल पूरे, सोने-चांदी पर 50% और हीरे पर 100% मेकिंग चार्ज की छूट

भागलपुर आभूषणों के कारोबार में ग्राहकों का विश्वास और भरोसा सबसे बड़ी पूंजी होती है। इसी विश्वास और सहयोग के साथ स्वर्णिका ज्वेलर्स ने अपने कारोबार के 35 साल पूरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *