मधुबनी में ASI की गोली से मौत के बाद बवाल, आक्रोशित महिला ने पकड़ा डीएम का कॉलर; 500 से अधिक पुलिस जवान तैनात

मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र स्थित बलिराजगढ़ में एएसआई की गोली से एक व्यक्ति की मौत के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना से नाराज लोग पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और सड़क जाम कर आरोपी एएसआई की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसी बीच मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे जिलाधिकारी आनंद शर्मा और एसपी योगेंद्र कुमार को भी आक्रोशित लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

दरअसल, डीएम और एसपी प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने और सड़क जाम समाप्त कराने पहुंचे थे। अधिकारियों ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की। साथ ही आरोपी एएसआई चंद्रमोहन सिंह के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिजनों को उचित सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों अधिकारी मृतक अशोक यादव के घर पहुंचे, जहां उनकी पत्नी अस्मिता देवी से बातचीत कर रहे थे।

Sponsored Advertisement

इसी दौरान अचानक एक महिला ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ लिया। महिला के हाथ में चप्पल भी थी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को देखते हुए सुरक्षा गार्डों ने महिला को हटाया और डीएम-एसपी को सुरक्षित बाहर निकाला।

हालात को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। जाम स्थल पर बिहार पुलिस और बीएमपी के 500 से अधिक जवानों को लगाया गया है। मधुबनी जिले के सभी सात एसडीपीओ के अलावा दरभंगा जिले के कमतौल अनुमंडल के एसडीपीओ भी मौके पर मौजूद हैं। एसडीएम चंदन कुमार झा समेत अन्य अधिकारी भी स्थिति संभालने में जुटे हैं।

गौरतलब है कि बलिराजगढ़ में देर रात एक घर में महिला से मिलने पहुंचे आरोपी एएसआई चंद्रमोहन सिंह ने स्थानीय लोगों से बचने के दौरान कथित तौर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से अशोक यादव की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी एएसआई को निलंबित कर दिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Related Posts

गया में विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड का खुलासा, दो लाख की सुपारी देकर कराई गई थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

गया में विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड का खुलासा, दो लाख की सुपारी देकर कराई गई थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 1.1 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

बेगूसराय में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 1.1 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *