बेगूसराय में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 1.1 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लोहियानगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को 1 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान रविंद्र महतो के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ हत्या समेत पहले से करीब चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने घर में ही गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर उसकी बिक्री करता था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

दरअसल, पूरा मामला बेगूसराय के लोहियानगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-28 का है। जहां मंगलवार की देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक घर में गांजे का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही लोहियानगर थानाध्यक्ष विकास कुमार के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

Sponsored Advertisement

इसके बाद अपर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मजिस्ट्रेट के साथ बताए गए ठिकाने पर पहुंचे। पुलिस टीम को अचानक घर के पास देखकर आरोपी रविंद्र महतो ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में नियमानुसार घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घर से कुल 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार रविंद्र महतो मूल रूप से पोखरिया का रहने वाला है और वर्तमान में लोहियानगर वार्ड संख्या-28 में रह रहा था। उसके खिलाफ हत्या समेत करीब चार आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर लोगों को बेचता था।

अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और इस अवैध कारोबार में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। साथ ही उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है।

फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि इस अवैध कारोबार के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी सक्रिय है या नहीं।

Related Posts

गया में विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड का खुलासा, दो लाख की सुपारी देकर कराई गई थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

गया में विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड का खुलासा, दो लाख की सुपारी देकर कराई गई थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

मधुबनी में ASI की गोली से मौत के बाद बवाल, आक्रोशित महिला ने पकड़ा डीएम का कॉलर; 500 से अधिक पुलिस जवान तैनात

मधुबनी में ASI की गोली से मौत के बाद बवाल, आक्रोशित महिला ने पकड़ा डीएम का कॉलर; 500 से अधिक पुलिस जवान तैनात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *